इंदिरा गांधी की जयंती पर किया प्रतिमा का माल्यार्पण

आयरन लेडी की जयंती पर किया प्रतिमा का माल्यार्पण



 


देवास।  आयरन लेडी ऑफ इंडिया इंदिरा गांधी की आज जयंती है। भारतीय राजनीति में इंदिरा गांधी की अलग ही पहचान रही है। अपने कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिन्होंने उन्हें दुनिया का ताकतवर नेताओं में शामिल कर दिया। आज भी दुनिया में उन्हें राजनीतिक दृढ़ता और उनकी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। भारत की तीसरी प्रधानमंत्री थी। इंदिरा गांधी जिस तरह आज भी अपने ठोस फैसलों के लिए जानी जाती है उसी तरह वह अपने विचारों के लिए भी जानी जाती है। 
इंदिरा गांधी ने कहा था कि  मेरे  सभी  खेल  राजनीतिक  खेल  होते  थे ; मैं  जोन ऑफ आर्क  की  तरह  थी , मुझे  हमेशा  दांव  पर  लगा  दिया  जाता  था।आज जिला शहर कमेटी के आह्वान पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती सिविल लाइन चौराहा स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे